कोटद्वार : गैर-जमानती वारंट में फरार चल रहे 2 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी बनाने तथा न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत फरार वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना थलीसैंण पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायाधीश, परिवार न्यायालय रामनगर, नैनीताल द्वारा वाद संख्या- 125/23, धारा 125 सीआरपीसी से संबंधित जारी गैर-जमानती वारंट में वांछित एवं लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त सूरज सिंह को तथा कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण से संबंधित गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए वारण्टी अभियुक्त हेमराज निवासी शेरकोट, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को गाड़ीघाट, कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा दोनों वारण्टी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार वारंटी का नाम पता

1. सूरज सिंह, निवासी-  थलीसैंण पौड़ी

2. हेमराज (उम्र 42 वर्ष ), निवासी- बिहारीपुर शेरकोट जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी- कोटद्वार

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में राहुल गांधी का युवा संवाद, पेपर लीक पीड़ितों की पीड़ा सुनी, कांग्रेस नेताओं को दिया एकजुटता का संदेश

Sat Jul 18 , 2026
पेपर लीक पर राहुल गांधी बोले- युवाओं को न्याय मिले, व्यवस्था हो पारदर्शी. उत्तराखंड कांग्रेस को राहुल का मंत्र- गुटबाजी छोड़ 2027 चुनाव की तैयारी में जुटें. देहरादून दौरे में राहुल गांधी ने साधे युवा और संगठन, सुधार व एकजुटता पर दिया जोर. देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!