ट्रक-बोलेरो की भीषण टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ की मौत

भंडारा/मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा लखनी तालुका क्षेत्र में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो एसयूवी की आइशर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बोलेरो में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ। बोलेरो में पांच वयस्क और तीन बच्चे सवार थे। सभी लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के रास्ते नागपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मानेगांव और पिंपलगांव के बीच उनकी बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से, इसकी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों की अब खैर नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Sat Sep 12 , 2026
देहरादून : जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से संबंधित फर्जीवाड़े की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में कार्यरत एनबीएफसी (NBFCs) एवं एचएफसी (HFCs) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर ऋण […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!