युवा संकल्प लें तो बदल सकती है समाज की तस्वीर – विभाग प्रचारक मनोज

  • आरएसएस के युवा सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया दमखम

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि युवा यदि किसी काम को संकल्प के साथ करें तो समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। युवा शक्ति ठान ले तो शहर को प्लास्टिक मुक्त करने से लेकर समाज को नई दिशा देने तक कई सकारात्मक बदलाव संभव हैं।

विभाग प्रचारक मनोज ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति आगे आना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए युवाओं से संकल्प लेने का आह्वान किया।

सम्मेलन में मनोज ने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक युवाओं की भूमिका और उनके योगदान पर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास ही सार्थक परिणाम तक पहुंचता है। इससे पहले खेल मैदान में रस्साकशी, कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर नगर संघ चालक महेंद्र रावत, नगर कार्यवाह अनिल नेगी, हिम्मत सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, सुधीर राणा, मंगला प्रसाद, मंजेश, डब्बल सिंह, वासुदेव झिंकवान, गुरुवेंद्र नेगी, दिलवर सिंह, संजय आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काम मांगो अभियान : रोजगार के मुद्दे पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा

Mon Sep 14 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं के पलायन के मुद्दे को लेकर ‘काम मांगो अभियान’ शुरू करने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर की मौजूदगी और प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!