बीडीसी बैठक : 300 से ज्यादा प्रस्ताव, अब कागज नहीं जमीन पर चाहिए काम

ज्योतिर्मठ (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की क्षेत्र पंचायत की विशेष बैठक में 300 से अधिक विकास कार्यों और जनसमस्याओं के प्रस्तावों पर मंथन हुआ। सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़े मामलों पर चर्चा के बीच अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि प्रस्ताव अब सिर्फ बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि समयबद्ध निस्तारण के साथ उनका असर जमीन पर भी दिखाई दे। पिछली बीडीसी बैठकों के 175 प्रस्तावों और शिकायतों पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। विभागवार समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तावों पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी सदन को दी।

मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान बैठक में प्राप्त प्रत्येक प्रस्ताव और शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण पर हुई कार्रवाई की स्पष्ट अनुपालन आख्या तैयार करने और संबंधित जनप्रतिनिधियों से उसकी संतुष्टि एवं सहमति की रिपोर्ट लेने को कहा। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख गुड्डी देवी, कनिष्ठ प्रमुख नरेश चंद्र, जिला पंचायत सदस्य रमा राणा, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहन बजवाल, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, बीडीओ मोहन जोशी समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में MDMA के साथ केरल के दो छात्र गिरफ्तार

Fri Oct 2 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी और साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने MDMA के साथ केरल के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। प्रेमनगर में 8.73 ग्राम MDMA बरामद देहरादून पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!