समीक्षा अधिकारी बिमला आर्या के पिता दुर्गा राम आर्या का निधन, विश्वनाथ घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

अल्मोड़ा। ग्राम छाना ढोरा निवासी एवं उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात बिमला आर्या के पिता दुर्गा राम आर्या का 84 वर्ष की आयु में 29 सितंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्गा राम आर्या अपने पीछे पांच पुत्रों और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी सबसे छोटी पुत्री बिमला आर्या उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

विश्वनाथ नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

दुर्गा राम आर्या का अंतिम संस्कार अल्मोड़ा जिले के विश्वनाथ नदी घाट पर किया गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार के दौरान बिमला आर्या सहित उनके पांचों पुत्रों ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को अंतिम विदाई दी। परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, वर्ष 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

Tue Oct 6 , 2026
चारधाम यात्रा में अब तक सर्वाधिक श्रद्धालुओं का आगमन बेहतर व्यवस्थाओं, सुरक्षित यात्रा और सुगम सुविधाओं से लगातार बढ़ रहा श्रद्धालुओं का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन पहचान हुई और सशक्त देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!