पंती पंप हाउस चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

गोपेश्वर (चमोली)। थराली ब्लाॅक के पंती पंप हाउस से स्टार्टर पैनल, एक्सटेंशन बोर्ड और तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को थराली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर खंगालकर आरोपितों की पहचान कर कोतवाली श्रीनगर गढ़वाल से तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने पंती के साथ कर्णप्रयाग क्षेत्र के लंगासू में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार पंती पंप हाउस में चोरी के मामले में थाना थराली में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश और सीओ कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने थराली के साथ चमोली और दूसरे जिलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाने के लिए सीडीआर का विश्लेषण किया गया। सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस टीम आरोपितों तक पहुंची और चार अक्तूबर को तीनों को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के नल्हेडा निवासी सहादत और मोबिन, तथा रूद्रप्रयाग के दरमोला निवासी सूरज सिंह के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपितों ने पंती पंप हाउस से चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक चोरी का सामान बेच दिया गया है। आरोपितों ने लंगासू में भी चोरी की घटना में शामिल होना बताया है। पुलिस अब उनके अन्य आपराधिक मामलों और पूर्व की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार भारती, अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल दीपक नेगी और कांस्टेबल रोहित राणा शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरदा सक्रियता से उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, प्रदेश प्रभारी ने लिखी चिट्ठी, यात्रा रोकने का कहा

Tue Oct 6 , 2026
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी के बाद उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता ने प्रदेश कांग्रेस के भीतर नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रदेश लौटे रावत लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और जिलों में कार्यक्रम कर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!