चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार देर रात 4.9 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी। भूकंप के झटके उत्तराखंड के कई इलाकों के साथ दिल्ली-NCR तक महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप 6 अक्टूबर की रात 10:23:13 बजे आया। इसकी गहराई 13 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि भूकंप का केंद्र चमोली में जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में रहा।

भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। झटके महसूस होने के बाद कई जगह लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप से किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप की प्रमुख जानकारी:

  • तीव्रता: 4.9
  • समय: रात 10:23:13 बजे
  • गहराई: 13 किलोमीटर
  • अक्षांश: 30.103° N
  • देशांतर: 79.561° E
  • केंद्र: चमोली, उत्तराखंड
  • जोशीमठ से दूरी: करीब 50 किलोमीटर दक्षिण

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में बदला मौसम, 8 जिलों में यलो अलर्ट

Wed Oct 7 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के दौर देखने को मिल रहे हैं। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से तापमान […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!