विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने छात्राओं संग बनाई राष्ट्रप्रेम और विकसित भारत की रंगोली

  • कोटद्वार के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सजा देशभक्ति का रंग, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत को रंगोलियों में उकेरा

कोटद्वार। सेवा संकल्प अभियान के तहत कोटद्वार के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और विकसित भारत की संकल्पना रंगों में नजर आई। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं के साथ मिलकर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों के माध्यम से भारत के मानचित्र, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, सांस्कृतिक विरासत और विकसित भारत के संकल्प को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।

रंगोलियों में उभरी विकसित भारत की तस्वीर

कार्यक्रम में छात्राओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न विषयों पर तैयार रंगोलियों में देश की प्रगति, राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक मूल्यों की झलक देखने को मिली। रंगों और कलात्मक आकृतियों के जरिए विकसित भारत की परिकल्पना को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया गया।

राष्ट्रप्रेम और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं ऐसे आयोजन : ऋतु खण्डूडी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल छात्राओं, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।

भाजपा पदाधिकारियों सहित कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, विकासदीप मित्तल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशिबाला केष्टवाल, अनीता आर्या, सुनीता कोटनाला, कैप्टन गजेंद्र मोहन धस्माना, वरिष्ठ भाजपा नेता संग्राम सिंह भंडारी, सोनिया असवाल, लक्ष्मी रावत, हरि सिंह पुंडीर, रजनीश चौधरी, उर्मिला कंडारी, रजनी बिष्ट, आशा, प्रीति डंडरियाल और पूनम थापा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार कैबिनेट बैठक में 13 अहम फैसलों पर लगी मुहर, इनको मिली मंजूरी

Sun Oct 18 , 2026
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार, निवेश को प्रोत्साहन देने और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!