उत्तराखण्ड : अंगद बिष्ट ने MMA फाइट में फिलीपींस के फाइटर को दी मात

रुद्रप्रयाग : उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग निवासी एमएमए (MMA) फाइटर अंगद बिष्ट ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी एमएमए फाइट में फिलीपींस के दिग्गज फाइटर मार्विन मालुनेस को हराकर शानदार जीत दर्ज की है।
 
जानकारी के मुताबिक, यह मुकाबला 24 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में आयोजित पासीघाट मिमाक नाइट (Pasighat Mimak Night)  में हुआ था। 60 किलोग्राम कैचवेट कैटेगरी के इस मुकाबले में अंगद ने फिलीपींस के मार्विन मालुनेस को शिकस्त दी। 
 
अंगद बिष्ट इससे पहले भी फिलीपींस के फाइटर को हरा चुके हैं। साल 2024 में Road to UFC Season 3 में उन्होंने फिलीपींस के जॉन डेव अल्मांज़ा (John Dave Almanza) को पहले ही राउंड में TKO से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
 
कौन हैं अंगद बिष्ट?
अंगद बिष्ट का जन्म 5 जून 1995 को रुद्रप्रयाग में हुआ था। वह म्यूटेंट एमएमए अकादमी (Mutant MMA Academy) के संस्थापक हैं और मैट्रिक्स फाइट नाइट (MFN) में फ्लाईवेट चैंपियन रह चुके हैं। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड अब 10 जीत के करीब पहुंच गया है।
 
इस जीत के बाद अंगद बिष्ट ने अपने इरादे भी जाहिर किए। उन्होंने कहा कि इस बार मुकाबला खत्म करने में दो राउंड लगे, लेकिन अगली बार वह एक ही राउंड में खेल खत्म करने की कोशिश करेंगे। अंगद की इस जीत से उत्तराखण्ड का नाम एक बार फिर एमएमए (MMA) के मैदान में रोशन हुआ है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 08 व्यक्तियों के चालान

Fri Oct 30 , 2026
कोटद्वार : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कोटद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा दिन से लेकर रात तक चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान 08 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करते हुए […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!