बजट सत्र की तैयारियों में कोई कोताही न बरते – डीएम

गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों के बीच चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कर्णप्रयाग से भराडीसैण विधानसभा परिसर तक स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। भराडीसैण में आयोजित बैठक में डीएम ने विधानसभा सत्र के दौरान बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग, शौचालय, सफाई, मेडिकल सुविधा, पेयजल सुविधिा, वाहन पार्किंग, सफाई, स्ट्रीट लाईट हैलीपैड, एटीएम, वाहन, विद्युत, भोजन, आवास, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस आवासीय भवनों की व्यवस्थाओं को समय रहते हुए दुरुस्त करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नेटवर्क, वायरलेस कनेक्टिविटी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैडो एरिया चिह्नित कर अतिरिक्त संचार साधनों की व्यवस्था करने तथा सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चैबंद रखने पर बल दिया। फेरी लगाने वालों, मजदूरों और होमस्टे में आने वाले लोगों का सत्यापन गहनता से करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।  सत्र के दौरान अन्य प्रदर्शनों की संभावना के कारण विशेष एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए। 

डीएम गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर  एनएच के अधीक्षण अभियंता  ओमकार को तीन के भीतर  खम्मप्यांणा और जखेड गदेरे  में पानी की निकासी एवं सड़क को गड्ढा मुक्त करने को कहा। उनका कहना था कि सभी अधिकारी कर्मचारियों को जो दायित्व सोपा गया है उनका निर्वहन होना चाहिए। जिन अधिकारियों को मैनपॉवर की आवश्कता है तो वे एडीएम तथा विधानसभा सत्र के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करेंगे।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, उप जिला अधिकारी सोहन सिंह रांगड़, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा. असीम देव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, बजट में 10% की बढ़ोतरी

Thu Feb 26 , 2026
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट तैयार करने पर सहमति बनी। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार बजट में लगभग […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!