नक्षत्र वाटिका को पर्यटन एवं आकर्षक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – डीएम आकांक्षा कोंडे

बागेश्वर : जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने नक्षत्र वाटिका को भविष्य में एक आकर्षक, जनोपयोगी एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके समुचित विकास, सौंदर्यीकरण एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु नई कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। गुरुवार को जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना के साथ बागेश्वर वन प्रभाग अंतर्गत छतीना नर्सरी एवं नक्षत्र वाटिका का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्षत्र वाटिका को इस प्रकार विकसित किया जाए कि यह स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने, साथ ही यहां आने वाले लोगों को पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त हो सके। मौके पर वन दरोगा ने जानकारी दी कि नक्षत्र वाटिका नक्षत्रों के अनुरूप पुराणों में वर्णित वृक्षों के आधार पर किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं दायित्व बोध विकसित करना है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वाटिका के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करते हुए इसे एक मॉडल स्थल के रूप में स्थापित किया जाए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत के पास पर्याप्त तेल भंडार, LPG, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई

Thu Mar 26 , 2026
नई दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में बताया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देशभर में कहीं भी इन ईंधनों की कोई कमी नहीं है और सभी खुदरा दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!