Drink & Drive पर वार : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का कडा एक्शन, 04 वाहन सीज, सैकड़ों पर चालानी कार्यवाही

पौड़ी : जनपद पौड़ी में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 04 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए (जिनमें थाना पौड़ी से 01, कोटद्वार से 01 तथा यातायात कोटद्वार 02 वाहन) शामिल हैं। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा खतरनाक तरीके से वाहन संचालन करने वाले कुल 55 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें श्रीनगर से 08, यातायात श्रीनगर से 07, पौड़ी से 01, कोटद्वार से 03, यातायात कोटद्वार से 06, लैन्सडाउन से 01 तथा लक्ष्मणझूला क्षेत्र से 29 चालक शामिल हैं। दैनिक चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल 171 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Wed Apr 1 , 2026
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज अपने कोटद्वार स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व की […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!