चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज, मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद से आए तीर्थ यात्रियों ने ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र में किया चार धाम यात्रा के लिए पहला पंजीकरण

  • अतिथि देवो भव की परम्परा से फूल मालाओं एवं टिका चंदन से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत सिंह भुल्लर ने किया गया तीर्थ यात्रियों का स्वागत
  • ऋषिकुल ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र ने जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई है चाक चौबंद

हरिद्वार : चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए पंजीकरण केंद्र में यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू कर लिया गया है, चार धाम यात्रा और जाने वाले पहले तीर्थयात्री जिला शहडोल मध्य प्रदेश आए तीर्थयात्रियों के दल द्वारा चार धाम यात्रा के लिए पहला पंजीकरण कराया गया है।चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अतिथि देवो भव की परम्परा से तीर्थयात्रियों का फूल मालाओं एवं टिका चंदन से स्वागत किया तथा सभी यात्रियों की यात्रा की मंगलमय  हो इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

पहला पंजीकरण कराने में जनपद शहडोल मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों के 07 सदस्य दल, जिसमें बिसाहू लाल विश्वकर्मा, श्रीमती मुन्नी विश्वकर्मा, प्यारेलाल विश्वकर्मा, रामदीन प्रजापति, दशरथ प्रजापति, शांति प्रजापति, पार्वती प्रजापति ने चारधाम यात्रा के लिए पहले पंजीकरण कराया।

चारधाम यात्रा और जाने वाले तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह दिखाई दिया तथा सभी यात्रियों ने चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।मध्यप्रदेश से आए तीर्थयात्री बिसाहू लाल विश्वकर्मा ने कहा कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं ठीक प्रकार से की गई है तथा जिला प्रशासन द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया है, जिसपर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

यात्री मुन्नी विश्वकर्मा ने ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधा के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए भारी संख्या में आए तीर्थयात्रियों द्वारा चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है तथा चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी एवं विभिन्न राज्य से आए तीर्थ यात्री मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संविधान संशोधन विधेयकों पर लोकसभा में बहस जारी, आज राहुल गांधी रखेंगे विपक्ष का पक्ष

Fri Apr 17 , 2026
नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए संविधान संशोधन से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर लोकसभा में चर्चा आज भी जारी रहेगी। इन विधेयकों पर विपक्ष का पक्ष रखते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सदन में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले विशेष […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!