चारधाम यात्रा में सक्रिय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश, केदारनाथ में मोबाइल चोरी कर बद्रीनाथ में वारदात की तैयारी, 14 लाख के फोन और नकदी बरामद, 4 शातिर गिरफ्तार

ज्योतिर्मठ। देवभूमि में चारधाम यात्रियों की सुरक्षा में तैनात चमोली पुलिस और एंटी थेप्ट स्क्वाड को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हनुमान चट्टी के पास घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है, जो केदारनाथ में श्रद्धालुओं के मोबाइल पार कर बद्रीनाथ में वारदात की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये की कीमत के 13 हाई-एंड स्मार्टफोन और 58 हजार से ज्यादा की नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो लग्जरी गाड़ियां भी सीज कर दी हैं। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि बद्रीनाथ और हनुमान चट्टी पुलिस के द्वारा बड़े ही सूझबूझ से इस गिरोह को पकड़ने मे सफलता हासिल की, पुलिस अधीक्षक ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है और बरामद फोनों की पहचान के लिए संबंधित थानों से संपर्क करने को कहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में होमगार्ड्स भर्ती का ऐलान, 920 पदों पर होगी नियुक्ति, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन 

Thu Apr 30 , 2026
देहरादून। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड ने राज्यभर में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपदों में कुल 920 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें आरक्षण के तहत सभी श्रेणियों को शामिल किया […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!