सितारगंज में STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ रुपये के हाथी दांत समेत दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

देहरादून/सितारगंज। उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बराकोली रेंज, कल्याणपुर क्षेत्र से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 किलो 820 ग्राम वजनी एक हाथी दांत बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

एसटीएफ के अनुसार, यह कार्रवाई देर रात वन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान की गई। बरामद हाथी दांत की लंबाई लगभग 3 फीट 3 इंच और गोलाई 13 इंच बताई गई है। हाथी दांत और उसके अंग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल हैं, जिनका शिकार और तस्करी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि टीम को मैन्युअल सूचना के आधार पर तस्करी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर इनपुट विकसित कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

मामले में बराकोली रेंज में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव तस्करी में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ ने आम जनता से भी अपील की है कि वन्यजीव तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना पर तुरंत पुलिस या एसटीएफ से संपर्क करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हार के बाद CM ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, CEC को बताया चुनाव का विलेन

Wed May 6 , 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। टीएमसी प्रमुख ने CEC को चुनाव का “विलेन” बताते हुए कई चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि वह मुख्यमंत्री पद […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!