उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात,सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्यवाही का दिलाया भरोसा 

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि राज्य सरकार के अधीन विभाग/संस्था में 12 वर्ष या उससे अधिक की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतनमान एवं महंगाई भत्ता, समान कार्य-समान वेतन और नो-वर्क नो-पे प्रकरण का शीघ्र जियो जारी करने की मांग की।

मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उपनल कर्मियों के हितों को लेकर संवेदनशील है और उनके कल्याण हेतु हरसंभव प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

The post उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात,सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्यवाही का दिलाया भरोसा  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक भर्ती में 1670 पदों के लिए 61861 आवेदन

Wed Dec 17 , 2025
देहरादून : शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती को जल्द पूरा किया जाएगा। विभाग को 1670 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए 61861 आवेदन मिले हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा, भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!