बारिश में दौड़े 54 धावक : कुलदीप नेगी ने जीती बदरीनाथ परिक्रमा रन

गोपेश्वर (चमोली)। झमाझम बारिश के बीच बदरीनाथ धाम में शनिवार को बदरीनाथ परिक्रमा रन में 54 धावकों ने दमखम दिखाया। भारतीय सेना, आईटीबीपी समेत विभिन्न राज्यों के धावकों ने बदरीनाथ धाम की परिक्रमा करते हुए माणा गांव तक दौड़ लगाई। स्विट्जरलैंड का एक धावक भी प्रतियोगिता में शामिल हुआ।

स्की एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से आयोजित दौड़ को बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने अराइवल प्लाजा से झंडी दिखाई। बदरी विशाल के जयकारों के बीच धावक दौड़ पड़े। बदरीनाथ की परिक्रमा और माणा तक पहुंचने के बाद धावक वापस अराइवल प्लाजा पहुंचे, जहां दौड़ पूरी हुई। बारिश के बावजूद धावकों का उत्साह बना रहा। कुलदीप नेगी ने 37 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। सौरभ सिंह दूसरे और अनुज राणा तीसरे स्थान पर रहे। समापन पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने विजेता धावकों को पदक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आयोजक विमलेश पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में साहसिक खेलों और खेल पर्यटन को बढ़ावा देना है। ऊंचाई, बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच धावकों ने पूरे जोश के साथ दौड़ पूरी की।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार के युग प्रताप सिंह ने जीता कांस्य, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

Sun Sep 27 , 2026
पौड़ी : खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रांसी खेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विधानसभाओं से पहुंचे खिलाड़ियों के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!