आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत वर्ड वाचिंग कार्यक्रम

लैंसडौन : वन्यजीवों एवं प्रकृति के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में वन्य प्राणी सप्ताह 2026 के अंतर्गत वर्ड वाचिंग एवं प्रकृति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम शिप्रा वर्मा, एस.डी.ओ., कालागढ़ टाइगर रिजर्व के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। पक्षी विशेषज्ञ राजीव बिष्ट ने विद्यार्थियों को स्थानीय पक्षी प्रजातियों, उनके व्यवहार तथा पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने नटहैच, कठफोड़वा, उल्लू, वर्डिटर फ्लाईकैचर तथा ईगल सहित विभिन्न पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखा। बर्ड वॉचिंग के दौरान विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर से सेंट मैरी चर्च एवं भुल्ला ताल तक प्रकृति एवं पक्षियों के अवलोकन हेतु भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक परिवेश का आनंद लेते हुए विभिन्न पक्षियों की गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

विद्यार्थियों को मर्लिन बर्ड आईडी ऐप के माध्यम से पक्षियों की पहचान करने की तकनीक से भी अवगत कराया गया। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों के सीखने को रोचक, ज्ञानवर्धक एवं अनुभवात्मक बनाया तथा उनमें प्रकृति के प्रति जिज्ञासा और संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कालागढ़ टाइगर रिजर्व की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अनुभवात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें अपने प्राकृतिक परिवेश को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में इस गतिविधि में सहभागिता करने वाले 41 विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक, कई महत्त्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर..

Tue Oct 6 , 2026
बनबसा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में एक नई पहल की है। रविवार को पहली बार जनपद चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न निर्णय लिए गये। जानिए कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!