84 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

गोपेश्वर (चमोली)। बाल विकास विभाग की ओर से चमोली जिले की सभी नौ बाल विकास परियोजनाओं के तहत 84 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को विभाग की योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, नंदा गौरा योजना, स्कूल पूर्व शिक्षा, एनपीसीआई, डीबीटी और एफआरएस के बारे में बताया गया। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाली पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाओं के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान लाभार्थियों और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं और सुझाव लिए गए। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी की बात कही। चमोली जिले में कुल 1078 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 84 केंद्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, नगर पंचायतों ने अभियान चलाकर एकत्रित किया 798 टन कचरा

Sun Sep 27 , 2026
देहरादून  : चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने हेतु नगर पंचायतों के प्रयासों से इस यात्राकाल में अब तक 798 टन कचरा एकत्रित किया जा चुका है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में नगर पंचायत प्रशासन विशेष अभियान चलाकर कचरे को निस्तारित कर रहा है। यमुनोत्री में सफाई की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!