आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में वार्षिक प्रशासनिक एवं तकनीकी निरीक्षण संपन्न

लैंसडौन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन का दो दिवसीय वार्षिक प्रशासनिक एवं तकनीकी निरीक्षण 21 एवं 22 सितंबर 2026 को ब्रिगेडियर विजयंत महादिक, कमांडेंट, कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निरीक्षण दल में मेजर अशोक कुमार, शिक्षा अधिकारी, के.आर.सी. तथा डॉ. धीरज श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, आर्मी पब्लिक स्कूल, अयोध्या(यू.पी) शामिल रहे।

निरीक्षण दल का विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं, प्रमुख उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इसके उपरांत निरीक्षण दल द्वारा विद्यालय में संचालित शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, कक्षाओं, विभिन्न प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ संवाद भी किया गया।

निरीक्षण दल के सदस्यों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट कक्षाओं, रोबोटिक्स लैब, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं तथा सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के उत्कृष्ट परिणामों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वी.एस.एम. के सक्रिय सहयोग, मार्गदर्शन एवं विद्यालय के विकास के प्रति उनके योगदान की भी प्रशंसा की।

निरीक्षण के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने निरीक्षण दल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं तकनीकी गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार में मस्जिद परिसरों में चल रहे अवैध मदरसे सील

Sat Sep 26 , 2026
    कोटद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को निर्धारित नियमों, मानकों एवं आवश्यक मान्यता के अनुरूप संचालित कराने को लेकर सरकार की सख्ती जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कोटद्वार में बिना आवश्यक मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों की सूचना पर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!