पौड़ी : उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुरुवार को प्रकृति, पर्यावरण और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला मुख्यालय से लेकर सभी विकासखंडों, तहसीलों, नगर निकायों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न सरकारी संस्थानों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए […]
रुड़की : संस्कार भारती उत्तराखण्ड के साहित्य विभाग संयोजक एवं संस्कार भारती महानगर रुड़की के आयोजकत्व में दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक ‘साहित्य संधान’ आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में 18 एवं 19 जुलाई को आहूत की जाएगी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कार्यक्रम आयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने […]
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने गुरुवार को हरेला पर्व के अवसर पर नीलकंठ क्षेत्र का भ्रमण कर भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को हरेला पर्व की […]
कोटद्वार : हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर गढ़वाल मंडलायुक्त ने कोटद्वार में प्रदेश सरकार की थीम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया। आयुक्त ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान […]
कोटद्वार : उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला एवं कर्क संक्रांति के पावन अवसर पर ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) के तत्वावधान में सिद्ध पीठ सिद्धबली आश्रम, गुलरझाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए […]
अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में गुरुवार को श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए श्रद्धालुओं को हरेला पर्व और श्रावणी मेले की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर […]
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में देश के बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और कृषि क्षेत्र को गति देने के उद्देश्य से 2,19,353 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं और नीतिगत प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव […]
काशीपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित महादेव कॉलोनी में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, […]
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड रिखणीखाल सभागार में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही परिसर में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पात्र नागरिकों को […]
देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षकों की वार्षिक तबादला प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विभागीय स्तर पर किए गए समायोजनों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि रिक्त पदों की सूची सार्वजनिक होने से पहले ही कई शिक्षकों का मनचाहे सुगम क्षेत्रों के विद्यालयों में समायोजन कर दिया […]
