भालू ने छीनी दो जिंदगियां, अब आश्रितों को नौकरी की मांग

  • बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने वन विभाग को भेजा पत्र

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक के नैल-सिदेली गांव में भालू के हमले में दो महिलाओं की मौत के बाद बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने प्रभावित परिवारों के आश्रितों को वन विभाग में नौकरी देने की मांग उठाई है।

विधायक बुटोला ने केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजकर दोनों प्रभावित परिवारों के एक-एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर विभाग में सेवायोजित करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजने का आग्रह किया है। विधायक ने पत्र में कहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें घटना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि चार सितंबर को भालू के हमले में विमला देवी पत्नी चन्द्रशेखर और लक्ष्मी देवी पत्नी गजेन्द्र सिंह की मौत हो गई थी। घटना से दोनों परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

विधायक ने कहा कि प्रभावित परिवारों के एक-एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर वन विभाग में सेवायोजित किया जाना जनहित और परिवारों के हित में आवश्यक है। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से अपने स्तर से इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने तथा मामले से उन्हें भी अवगत कराने का आग्रह किया है।

नैल-सिदेली क्षेत्र में भालू के हमले की इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन्यजीवों को लेकर भय बना हुआ है। लगातार बढ़ रही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के बीच प्रभावित परिवारों के लिए रोजगार और आर्थिक सुरक्षा की मांग भी जोर पकड़ रही है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरकर महिला की मौत

Mon Sep 14 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तेफना गांव के जंगल में घास काटते समय पैर फिसलने से एक महिला करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार रविवार […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!