कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तबीयत बिगड़ी, हाल जानने एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

ऋषिकेश। पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती सतपाल महाराज से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सकों से मंत्री के इलाज और स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सतपाल महाराज के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मरीजों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। गौरतलब है कि सतपाल महाराज की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना, राष्ट्रपति मुर्मू रहीं मौजूद

Thu Mar 19 , 2026
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के दौरान द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की विधिवत प्रतिष्ठापना की गई। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संतों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मौजूद रहीं। यह श्रीराम यंत्र दो वर्ष पूर्व जगद्गुरु शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती द्वारा अयोध्या […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!