तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, SDRF ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

नई टिहरी। चारधाम यात्रा पर निकली एक बस  टिहरी जनपद के तोताघाटी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से सूचना मिली कि तोताघाटी के समीप एक चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही निरीक्षक कवीन्द्र सजवान के नेतृत्व में एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला और ब्यासी की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने पाया कि बदरीनाथ से ऋषिकेश की ओर आ रही बस संख्या UK04 PA 0418 सड़क पर ही पलट गई थी। प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

हादसे में तीन से चार यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एसडीआरएफ ने स्थानीय प्रशासन और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ समन्वय बनाते हुए राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। समय रहते राहत दल के पहुंचने से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी बड़ी जनहानि से बचाव हो गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : महिला से दुष्कर्म व धमकी के आरोप में नामजद आरोपी गिरफ्तार

Sun Jun 7 , 2026
लैंसडाउन : कोतवाली लैंसडाउन में 03 अप्रैल 2026 को वादी निवासी- लैंसडाउन द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा राकेश मोहन, निवासी-डबरालस्यू लैंसडाउन द्वारा उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने तथा परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दिए जाने संबंधी गंभीर आरोप लगाए गए। प्रकरण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!