भारी बारिश के चलते दो दिन के लिए चारधाम यात्रा स्थगित, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त के निर्देश पर आज और कल चारधाम यात्रा पर रोक रहेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा, भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका के मद्देनज़र यात्रा अस्थायी रूप से बंद की गई है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक अपने वर्तमान पड़ावों पर ही रुकें और बिना अनुमति यात्रा मार्ग की ओर न बढ़ें। संबंधित जिलों के अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार मौसम और सड़कों की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद ही चारधाम यात्रा दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लगातार बारिश से हरिद्वार अलर्ट मोड पर, डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए त्वरित राहत एवं बचाव के निर्देश

Tue Jul 28 , 2026
जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी के आदेश, श्रद्धालुओं और नदी किनारे रहने वालों से सतर्क रहने की अपील; आपदा की हर सूचना तत्काल कंट्रोल रूम तक पहुंचाने के निर्देश हरिद्वार : जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!