मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाल के नये मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

कोलकाता। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे माननीय मुख्यमंत्रियों से भी भेंट की। 

इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी एवं समस्त मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगठन विस्तार में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह – प्रदेश प्रभारी

Tue May 12 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस का सभी स्तरों पर संगठनात्मक विस्तार जल्द होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सक्रिय तौर पर काम करने वालों को संगठन में तरजीह दी जाएगी। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!