देहरादून ब्रेकिंग: फायरिंग कांड पर सीएम धामी सख्त, दो अधिकारी सस्पेंड

देहरादून : देहरादून में हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले में लापरवाही सामने आने पर डिप्टी एक्साइज इंस्पेक्टर शोबन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही राजपुर थाने की कुठाल चौकी के इंचार्ज अशोक कुमार को भी सस्पेंड किया गया है।

गौरतलब है कि यह घटना एक नाइट क्लब में हुई कहासुनी के बाद दो गुटों के बीच विवाद बढ़ने से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में शुरू हुआ झगड़ा बाद में हिंसक हो गया, जिसमें फायरिंग हुई। इस घटना में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Wed Apr 1 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने के लिये 36.83 करोड़ की 17 योजनाओं शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें ₹ 7.12 करोड़ लागत वाली 4 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹29.71 करोड़ की 13 योजनाओं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!