राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

बड़कोट (उत्तरकाशी)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए प्रवेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भरा नजर आया। इस अवसर पर वार्ड मेंबर  संजीव राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पीटीए अध्यक्ष गीता प्रसाद गैरोला, सीआरपी  अपर्णा रावत और कोषाध्यक्ष  सतीश बहुगुणा शामिल रहे।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्राओं के अभिभावकों के साथ विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी भागीदारी की। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन गीतिका बिष्ट द्वारा किया गया। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि एक अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया लगातार जारी है और अधिक से अधिक छात्राओं को विद्यालय से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : कूड़े के ढेर से बना ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क

Sun Apr 12 , 2026
पौड़ी : नर्सरी रोड स्थित पुराने रैन बसेरे के पास, जहां पहले बड़ी मात्रा में कूड़ा फैला रहता था, अब उसी स्थान पर एक सुंदर ‘रजत जयंती पार्क’ विकसित किया गया है। यह पहल जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया और नगर निगम श्रीनगर के ठोस प्रयासों का परिणाम है। इससे न […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!