देहरादून में नव निर्मित सैन्यधाम के उद्घाटन में शामिल होंगे पूर्व सैनिक, वीर नारियां और आश्रित, पंजीकरण शुरू

देहरादून : नव निर्मित सैन्यधाम के प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में जनपद लैंसडौन (गढ़वाल) के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक आश्रितों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडाउन ने पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इच्छुक पूर्व सैनिक, वीर नारियां तथा सैनिक आश्रित 20 जुलाई, 2026 तक कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडाउन शिव प्रसाद सती ने बताया कि अगस्त अथवा सितंबर, 2026 में देहरादून स्थित नव निर्मित सैन्यधाम का उद्घाटन भारत सरकार के रक्षा मंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को सैन्यधाम के भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह भ्रमण कार्यक्रम तीन से चार दिनों का प्रस्तावित है। प्रतिभागियों के आवागमन, ठहरने तथा भोजन की समुचित व्यवस्था उत्तराखंड सरकार द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी इच्छुक लाभार्थियों से निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की गयी है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं सैनिक आश्रित पंजीकरण तथा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडौन से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय के सहायक अधिकारी महेन्द्र सिंह रावत (मो. 9458923796) तथा कनिष्ठ सहायक राजे सिंह रावत (मो. 9759960687) एवं रमेश सिंह गुसाईं (मो. 8449694911) से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर

Thu Jul 9 , 2026
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, सैदापोरा क्षेत्र में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मार गिराया गया। ऑपरेशन के बाद भी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!