हिमवंत फाउंडेशन सोसायटी ने देवांचल विहार में मनाया स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव

देहरादून : हिमवंत फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा देवांचल विहार, चकडालनवाला धर्मपुर मार्ग देहरादून में स्वतंत्रता दिवस और तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष संगीता थपलियाल ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। देश भक्ति गीत और तीज त्योहार दोनों तरह के गीत संगीत का आयोजन किया गया।

देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात फ़ौजी जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गयी संस्था अध्यक्ष ने कहा कि देश के जवान सीमा पर खड़े हैं तभी हम लोग यहाँ पर बेफ़िक्री से त्योहार मना पा रहे है । कहा अब तेजी से जनरेशन गेप देखने को मिल रहा है तकनीकी विकास तेजी से बढा है।

इस कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर श्रेणी दो स्तर प्रतियोगिता करके पर तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सीनियर श्रेणी में प्रथम मधु बलूनी, द्वितीय कुशला पवार और तृतीय सुमन नेगी तीज क्वीन बनी और जबकि जूनियर श्रेणी में डॉ. रक्षा रतूड़ी प्रथम, आशा तोमर द्वितीय तथा सुमन रावत तृतीय स्थान पर तीज क्वीन बनी । इसके अतिरिक्त आशा बिष्ट को सामाजिक योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया ।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित

Mon Aug 17 , 2026
देहरादून: जनपद देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की EKYC प्रक्रिया तेजी चल रही है जिसके लिए भारत सरकार द्वारा अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी। जनपद देहरादून में कुल 7,16,845 घरेलू गैस कनेक्शन हैं जिनमें से अभी तक 5,57,546 उपभोक्ताओं ने ईकेवाईसी पूरी कर ली है, जबकि […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!