देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान

पौड़ी : जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के आदेशानुसार एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी के निर्देशन में राजस्व, परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा देवप्रयाग मार्ग स्थित खांड़यूसैंण क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की गहन जांच की गयी। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वैध दस्तावेज साथ रखने एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरुक किया गया। निरीक्षण के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, चारपहिया चालकों के सीट बेल्ट उपयोग तथा अन्य यातायात नियमों के अनुपालन को भी परखा गया। जांच के दौरान कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते पाए गए, जिस पर कार्रवाई करते हुए कुल 18 दोपहिया व अन्य वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन कर अधिकारी विजय कुमार आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह संयुक्त अभियान संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान बिना वैध दस्तावेज, बिना हेलमेट व अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की गयी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक चेकिंग अभियान जारी रहेंगे और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के समस्त आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें और वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अभियान के दौरान तहसीलदार दीवान सिंह राणा, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जयपाल नेगी, उपनिरीक्षक प्रवीन रावत सहित राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 

Thu Mar 26 , 2026
42 सीटर विमान से कनेक्टिविटी मजबूत. देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया। एलायंस एयर द्वारा संचालित 42 सीटर विमान सेवा के शुरू होने से अब पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच सफर महज एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!