होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित

देहरादून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान राशि जारी करने में कथित अनियमितता के आरोपों के चलते जिला पर्यटन विकास अधिकारी, देहरादून बृजेन्द्र पांडेय को निलंबित कर दिया गया है।

इस संबंध में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) धीराज गर्ब्याल ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, होम-स्टे योजना के अंतर्गत अनुदान वितरण में वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में अनियमितता पाए जाने के आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन विभाग की इस कार्रवाई को योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस

Wed Jul 1 , 2026
नई दिल्ली। WhatsApp के प्रस्तावित User ID (यूजरनेम) फीचर को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इस फीचर की समीक्षा कर रही है और डिजिटल धोखाधड़ी तथा फर्जी पहचान (Impersonation) के बढ़ते खतरे को देखते हुए Meta को नोटिस भेजने पर भी विचार किया जा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!