कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम, बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद

नैनीताल : ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम ने सोमवार को कैंची धाम (नैनीताल) में बाबा नीम करौली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। टीम ने दर्शन की सुगम एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं तथा धाम में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

‘हनुमान अंश’ फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी एवं प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। टीम ने खटीमा में आयोजित आदि रंगोत्सव-2026 में शामिल होकर उत्तराखण्ड की संस्कृति के विविध आयामों, लोकनृत्य, ढोल-दमाऊं एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की आकर्षक प्रस्तुतियों को करीब से देखा, जिसे उन्होंने अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।

टीम के सभी सदस्यों ने कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धाम में दर्शन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण उन्हें सहजता से बाबा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। टीम द्वारा देशभर के लोगों से उत्तराखण्ड आने की अपील भी की गई।

फिल्म टीम के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करती रही है। उन्होंने देशवासियों से उत्तराखण्ड आने और चारधाम सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की भी अपील की। टीम के सदस्यों ने कहा कि उन्हें उत्तराखण्ड से मिला सम्मान, स्नेह और अपनत्व उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और नौकरानी की हत्या

Wed Oct 7 , 2026
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में मंगलवार को तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर एक दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वारदात लूट के इरादे से की गई बताई जा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!