‘शुद्धिकरण’ विवाद पर खरगे ने नड्डा को लिखा पत्र, FIR दर्ज न होने पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में सामने आए ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर राज्यसभा के सदन के नेता और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। खरगे ने घटना के संबंध में अब तक FIR दर्ज नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

खरगे ने पत्र में कहा कि ‘शुद्धिकरण’ का मुद्दा केवल उनके या कांग्रेस अध्यक्ष के पद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होना हैरान करने वाला है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने जेपी नड्डा से आग्रह किया कि वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि हल्द्वानी में कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

खरगे ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन जरूरी है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप

Sat Sep 5 , 2026
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो कर्मचारियों के बीच विवाद के दौरान कथित तौर पर एक कर्मचारी ने फायरिंग कर दी। गोली कार्यालय परिसर में रखी एक अलमारी में जा लगी। घटना में किसी के घायल […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!