नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार

पौड़ी : विकासखंड पौड़ी के ग्राम रछुली में पशुपालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने पशुओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 31 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया, जिनके 35 पशुओं के बीच विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा हुई।

प्रदर्शनी में बछिया, शंकर गाय, बद्री गाय, बैल जोड़ी तथा बकरा-बकरी वर्ग में पशुओं का मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा पशुओं की नस्ल, स्वास्थ्य और रखरखाव के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्राम रछुली निवासी नीलम देवी की गाय को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए चैंपियन पशु का पुरस्कार दिया गया।

मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि पशु प्रदर्शनी से पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु पालन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पशुपालकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए प्रेरणा मिलती है। साथ ही पशुचिकित्सालय सचल इकाई की ओर से शिविर लगाकर पशुपालकों को पशुओं के उपचार के लिए दवाएं वितरित की गईं तथा चारा बीज भी उपलब्ध कराया गया। वहीं पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आलोक खंडूड़ी, डॉ. सीमांत नौटियाल, डॉ. एकता बिष्ट, डॉ. सुनिधि चौहान, पशुधन प्रसार अधिकारी आशाराम उनियाल, मनीष मलासी व विवेक कुमार सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोखरी के लाल साहिल रावत ने बढ़ाया मान, सेना में बने लेफ्टिनेंट, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ गांव सरना में भव्य स्वागत अभिनंदन

Sat Mar 14 , 2026
पोखरी (चमोली): पोखरी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सरना में उस वक्त उत्सव जैसा माहौल हो गया, जब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर साहिल रावत पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे। ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA) चेन्नई से पास आउट होकर सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले साहिल का ग्रामीणों ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!