पौड़ी गढ़वाल : 120 मीटर गहरी खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत

पौड़ी : बीते दिन 11 मई को जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना सतपुली क्षेत्र अंतर्गत कोटद्वार रोड स्थित कुल्हाड़ बैण्ड के पास एक जेसीबी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 120 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से एएसआई प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि जेसीबी अत्यंत गहरी एवं दुर्गम खाई में गिर गई थी, जिससे रेस्क्यू अभियान काफी जोखिमपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण हो गया। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ टीम ने बिना समय गंवाए  रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई तथा उसमें फँसे व्यक्ति तक पहुँचकर उसे बाहर निकाला।

दुर्भाग्यवश वाहन सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान बाबूराम शर्मा पुत्र बलवीर प्रसाद शर्मा, उम्र 57 वर्ष, निवासी काशीराम, कोटद्वार, उत्तराखण्ड के रूप में हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत सावधानी के साथ शव को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : अशोक जोशी ने संभाली मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी, विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस

Tue May 12 , 2026
पौड़ी : उत्तराखण्ड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक अशोक जोशी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। वह लंबे समय से विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास संबंधी पदों पर कार्य कर चुके हैं। अशोक जोशी उत्तराखण्ड प्रशासनिक सेवा के अनुभवी अधिकारियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!