दारमा मार्ग पर बोल्डर गिरने से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल

पिथौरागढ़। धारचूला क्षेत्र के दारमा मार्ग पर दर के पास पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डरों की चपेट में आने से एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

एसडीआरएफ को जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ से दुर्घटना की सूचना मिलते ही पोस्ट अस्कोट से अपर उपनिरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे। अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने के कारण वाहन उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले जिला पुलिस और जीआरईएफ की टीम ने संयुक्त रूप से राहत कार्य चलाते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया था तथा दोनों मृतकों के शव वाहन से बाहर निकाल लिए थे।

इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने जिला पुलिस और जीआरईएफ के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा। टीम ने दुर्गम और ढलानयुक्त मार्ग से दोनों शवों को सुरक्षित रूप से रोड हेड तक पहुंचाया और आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया।

बरसात के मौसम में भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Sun Jun 14 , 2026
कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में रविवार को स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी । प्रेस वार्ता का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने किया । सर्वप्रथम अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी पत्रकारों का स्वागत किया गया। स्वर्ण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!