शुगर मरीज बनकर पहुंची SDM, खुल गया फर्जी डॉक्टर का खेल

दिनेशपुर : उधम सिंह नगर जनपद के दिनेशपुर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी डॉक्टर के अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। आरोपी आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर एलोपैथिक दवाओं का इस्तेमाल कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा था।

 

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को इस मामले में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद जांच की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह को सौंपी गई। मामले की सच्चाई जानने के लिए एसडीएम ऋचा सिंह खुद शुगर मरीज बनकर आरोपी के पास पहुंचीं और दवा ली। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर एलोपैथिक शुगर की दवाएं दे रहा था।

पुख्ता सबूत मिलने के बाद प्रशासन ने पुलिस, ड्रग विभाग और अन्य टीमों के साथ संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गईं, जिनमें करीब 60 हजार एलोपैथिक गोलियां, विटामिन की दवाएं, पैकिंग सामग्री और दवा बनाने की मशीनें शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के पास कोई वैध मेडिकल डिग्री नहीं थी, इसके बावजूद वह लंबे समय से इलाज कर रहा था। छापेमारी के दौरान एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

इसके अलावा मौके से बारहसिंघा के सींग भी मिले हैं, जिसके बाद वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन के अनुसार आरोपी का नेटवर्क काफी बड़ा था और वह देश-विदेश तक दवाओं की सप्लाई कर रहा था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

प्रशासन ने उन लोगों से अपील की है जिन्होंने आरोपी से दवा ली है, वे तुरंत दवाओं का सेवन बंद करें और अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शुभ मुहूर्त में खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, तैयारियां पूर्ण

Wed Apr 22 , 2026
केदारनाथ : आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल 22 अप्रैल को प्रातः 08:00 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ होगा। कपाट खुलने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!