भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय का सातवाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 314 विद्यार्थियों के उपाधि मिलने पर चेहरे खिले

कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में आज सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफे. ओ. पी. एस. नेगी, विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा, प्रोफे. विजय अग्रवाल व डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलनकर किया गया।

समारोह का प्रारम्भ विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह द्वारा अनुमति के बाद विश्वविद्यालय कुलगीत व सरस्वती वन्दना के बाद अध्यक्षीय भाषण के साथ किया गया। विश्वविद्यालय के प्रति- कुलपति प्रो. राणा ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पढी व सभी अतिथियों का समारोह में उपस्थित होकर शोभा बढाने के लिए आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफे. विजय अग्रवाल व डॉ. विजय अनुराग अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने – अपने विचार साझा किये।

अध्यक्ष द्वारा दीक्षांत प्रतिज्ञा को सभी छात्र- छात्राओं द्वारा दुहराया गया। मुख्य अतिथि प्रोफे. ओ. पी. एस. नेगी द्वारा दीक्षांत भाषण दिया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी डिग्री प्राप्तकर्ताओं को प्राप्त ज्ञान का अपने जीवन में उतारकर एक सफल नागरिक बनने का संदेश दिया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। शोभायात्रा में डॉ० के० सर्वानन, डॉ. अभिशेक शर्मा, डॉ. कुमार गौरव, डॉ. कावेन्द्र, डा. चित्रलेखा, डा. अश्विनि शर्मा आदि शिक्षक व डिग्री प्राप्तकर्ता छात्र -छात्राएं सम्मिलित हुए। मंच का संचालन ज्योति नेगी ने किया व धन्यवाद ज्ञापन अरुण कुमार द्वारा प्रेषित किया गया। दीक्षांत समारोह में कुल 314 छात्र-छात्रों को उपाधि प्रदान की गयी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवांगी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न

Sun Mar 29 , 2026
क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित पोखरी (चमोली)। पोखरी के शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग सम्मानित हुए। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!