आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

लैंसडौन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के लगभग 156 विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा, हर घर झंडा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली। विद्यालय बैंड एवं एनसीसी कैडेट्स के साथ विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट करते हुए ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ एवं ‘भारत माता की जय’ के नारों से नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

रैली गांधी चौक से ऐतिहासिक शताब्दी द्वार तक निकाली गई। शताब्दी द्वार पर कार्यवाहक चेयरमैन कर्नल कुलदीप सिरोही, सेना मेडल, डिप्टी कमांडेंट, जीआरआरसी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके देशभक्ति के जज़्बे की सराहना की।

समापन पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को जलपान कराया गया। प्रधानाचार्य विजेन्द्र दत्त सुंद्रियाल ने स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे वीर बलिदानियों के त्याग और समर्पण का प्रतीक है तथा इसका सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में चला वृहद स्वच्छता अभियान; डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में मंदिर परिसर से पैदल मार्ग, पार्किंग और सार्वजनिक स्थलों तक हुई विशेष सफाई

Thu Aug 13 , 2026
नीलकंठ/यमकेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में प्रशासन की मुहिम जारी है। कांवड़ यात्रा के सफल समापन के बाद नीलकंठ क्षेत्र में गुरुवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!