20 अक्टूबर तक घर-घर खंगाली जाएगी मतदाता सूची

  • 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर विशेष कैंप, छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में मतदाता सूची को लेकर प्रशासन अब बूथ से लेकर घर की चैखट तक सत्यापन अभियान चलाएगा। आठ से 10 अक्टूबर तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाकर सूची की जांच की जाएगी, जबकि 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए-2 घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे।

बुधवार को निर्वाचन कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया को भी अभियान की जानकारी दी गई। विशेष कैंपों में प्रकाशित मतदाता सूची का बारीकी से सत्यापन होगा। पात्र मतदाता का नाम छूटा मिलने पर फॉर्म-6 के जरिए नाम जोड़ने का मौका दिया जाएगा। अपात्र या अनावश्यक रूप से दर्ज नामों के खिलाफ निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज की जा सकेगी।

12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन के दौरान हाल में जोड़े गए नामों की भी जांच होगी। किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से छूटा मिलने पर मौके पर फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ अपात्र नामों को हटाना है। इस दौरान कांग्रेस के मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी के अनूप सिंह समेत मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनाने की घोषणा, सीएम धामी बोले- प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को बनाएंगे अग्रणी राज्य

Wed Oct 7 , 2026
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तरकाशी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सेवा संकल्प सभा और सेवा ज्योति कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!